Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

हेलमेट पहनने वालों का माला पहनाकर किया अभिनंदन

– संगरिया रोड पर यातायात पुलिस का अनूठा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चालकों को फूल भेंट कर सुरक्षा का दिया संदेश
हनुमानगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 से 16 जुलाई तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने श्री मान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात राजस्थान तथा जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार जंक्शन के संगरिया रोड पर सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठा जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चला रहे लोगों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, जबकि बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को फूल भेंट कर उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से हेलमेट पहनने का आग्रह किया गया।
यातायात थानाधिकारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना रहा। पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट के महत्व की जानकारी दी और सुरक्षित यात्रा के लिए इसके नियमित उपयोग का संदेश दिया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से उन दोपहिया वाहनों पर ध्यान दिया गया, जिन पर चालक और पीछे बैठा सहयात्री दोनों सवार थे। यातायात पुलिस ने ऐसे लोगों को समझाया कि केवल चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में दोनों व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए हेलमेट अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका उपयोग जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
वहीं, जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, उन्हें चालान की कार्रवाई से पहले फूल भेंट कर सकारात्मक तरीके से जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनसे भविष्य में हर बार हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने का आग्रह किया तथा बताया कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। इस पहल की राहगीरों और वाहन चालकों ने सराहना करते हुए इसे जागरूकता फैलाने का सकारात्मक प्रयास बताया।
यातायात थानाधिकारी अनिल चिन्दा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में दंड के भय से अधिक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण आईएसआई मार्क हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव करता है और अनेक लोगों की जान बचा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और सहयात्री दोनों हेलमेट अवश्य पहनें तथा अन्य यातायात नियमों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

Back To Top