Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

*एक किलो 136 ग्राम चूरा पोस्त सहित बाइक सवार दो युवक काबू* ।

*एक किलो 136 ग्राम चूरा पोस्त सहित बाइक सवार दो युवक काबू* ।

 

ऐलनाबाद, 5 जुलाई (रमेश भार्गव) जिला की करीवाला पुलिस चौकी ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बणी क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को एक किलो 136 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बणी से होते हुए सुरेवाला की तरफ जा रही थी । इस दौरान कच्चा रास्ता नहर की तरफ से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से एक किलो 136 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ढाणी भगवान सिंह ढुडियांवाली व गुरचरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव ढुडियांवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top