Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद: स्वर्गीय साहब राम सिहाग ममेरा की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

*ऐलनाबाद: स्वर्गीय साहब राम सिहाग ममेरा की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

ऐलनाबाद, 5 जुलाई( रमेश भार्गव ) स्वर्गीय साहब राम सिहाग ममेरा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र द्वारा ऐलनाबाद स्थित एक निजी हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।8

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम, डॉक्टरों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय साहब राम सिहाग की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर जयकरण कटारिया जिला अध्यक्ष चौधरी मनीराम केहरवाला फाउंडेशन, महावीर सिहाग,पवन सिहाग व स्वर्गीय साहब राम सिहाग का पूरा परिवार मौजूद रहा।

Back To Top