Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

रानियां में भाकपा की बैठक: NEET पेपर लीक, व्यापार समझौते और पाठ्यक्रम में बदलाव के खिलाफ प्रस्ताव पारित* 

*रानियां में भाकपा की बैठक: NEET पेपर लीक, व्यापार समझौते और पाठ्यक्रम में बदलाव के खिलाफ प्रस्ताव पारित*

 

ऐलनाबाद 06 जुलाई(रमेश भार्गव ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रानियां के जीवन नगर को-ऑपरेटिव हाउस में जिला सचिव कॉमरेड बलदेव सिंह बराड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति पर गहन चर्चा के बाद कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

*NEET पेपर लीक पर केंद्र से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*

भाकपा ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे पंजाब के युवा साथियों के आंदोलन का पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। बैठक में केंद्र सरकार से मांग की गई कि छात्रों की मांगों को मानते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध*

बैठक में भारत-अमेरिका के बीच होने वाले संभावित व्यापार समझौते को “कृषि विरोधी” करार दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता देश की खेती, किसानों और मजदूरों को बर्बाद कर देगा। पार्टी ने सभी नागरिकों से इसका विरोध करने और दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले चल रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। *पाठ्यपुस्तकों से इतिहास हटाने और SIR पर आपत्ति*

भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पाठ्यपुस्तकों से सोवियत क्रांति और फ्रांस की क्रांति जैसे अध्याय हटा रही है और साम्राज्यवाद के इतिहास को दबा रही है। साथ ही मनुस्मृति को पाठ्यक्रम में शामिल कर वैज्ञानिक चेतना को कमजोर करने और रूढ़िवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में SIR के जरिए अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के वोटों पर अंकुश लगाने की कोशिशों की भी कड़ी निंदा की गई।

 

*बैठक में ये रहे मौजूद*

इस मौके पर त्रिपाल सिंह सिद्धू, लक्ष्मण सिंह शेरावाला, बलराज सिंह कनी, जोगिंदर सिंह समैन, कुलजीत सिंह, जला सिंह चीमा, मिलखराज, सतपाल खुर्र, मादन जस्सी लाल, बलविंदर सिंह पिधू, शिंगारा सिंह सुलार, जला सिंह रानियां, रेशम सिंह खेदू, गुरनाम सिंह कटीवाला, दरसन सिंह, जगीर सिंह मंडोला वाली, किट्टू उबवाली, जगदीश और मोहन सिंह रानियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Back To Top