Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर पिता को दी अनूठी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*।

*पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर पिता को दी अनूठी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*।

 

ऐलनाबाद, 6 जुलाई( रमेश भार्गव )

आज के विकास और आधुनिकता के दौर में जहाँ अधिकांश लोग अपने तक ही सीमित होते जा रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दिवंगत परिजनों की स्मृतियों को समाजहित के कार्यों के माध्यम से जीवंत बनाए रखते हैं। ऐसे ही प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है वरिष्ठ स्थानीय एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू ने।

अपने पिता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल भादू की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू ने पर्यावरण संरक्षण संस्था टीम मिशन ग्रीन के सहयोग से स्थानीय श्री ब्राह्मण धर्मशाला परिसर एवं अटल पार्क में पौधारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान केवल उनके जीवनकाल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों और संस्कारों को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने प्रियजनों की पुण्यतिथि एवं अन्य पारिवारिक अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। यह आयोजन न केवल स्वर्गीय देवीलाल भादू की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुँचाने में सफल रहा।

इस अवसर पर नगर पार्षद सुभाष प्रेमी, पार्षद प्रतिनिधि विजय व्यास, पार्षद प्रतिनिधि गौरु कंबोज, टीम मिशन ग्रीन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, पंजाबी अरोड़ा समाज के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बद्री नारायण शर्मा, रामावतार पारीक,बलराज सिंह कुका,रिंकू रखरा,भीम कानसरिया, अनिल सोनी,जगदीश सोनी, बबलू खिचवानिया, डॉ सन्दीप गर्ग सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Back To Top