Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

भादरा की होटलों में पुलिस का औचक छापा: अनैतिक गतिविधियों के आरोप में संचालकों सहित 7 गिरफ्तार

  1. ​भादरा/हनुमानगढ़। कस्बा भादरा में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कस्बे की कई होटलों और धर्मशालाओं में आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस से उलझने और हंगामा करने के आरोप में तीन होटलों के संचालकों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया है।
    ​हंगामा करने पर धारा 170 BNSS में कार्रवाई
  2. थानाधिकारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साहबराम और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान होटल बागड़ी विला, होटल पिंक सिटी और होटल क्राउन में औचक निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान होटल संचालकों और वहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस टीम के साथ बहस और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। शांति व्यवस्था भंग करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
  3. ​गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
  4. पकड़े गए आरोपी हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं:
  5. 1 ​मंदीप (27) निवासी बनगांव, फतेहाबाद 2 ​अशोक कुमार (29) निवासी बनगांव, फतेहाबाद 3 ​मोहित (19) निवासी कंवरपुरा, सिरसा 4 ​विनोद कुमार (19) निवासी कंवरपुरा, सिरसा 5 ​सुमित (19) निवासी नेहराना, सिरसा
    6  ​सन्दीप कुमार (24) निवासी चका भुन्ना, सिरसा 7 ​महेश (19) निवासी नारायण खेड़ा, सिरसा
  6. ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
  7. इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक साहबराम, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश, कांस्टेबल रामबाबू, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल सपना और ड्राइवर राजेंद्र शामिल रहे।
    ​होटल संचालकों के लिए पुलिस की सख्त गाइडलाइन:
    एसपी हनुमानगढ़ ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। सभी होटल और धर्मशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि:
    ​ई-विजिटर पोर्टल और होटल रजिस्टर में सभी आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज करें।
    ​ठहरने वाले हर व्यक्ति के ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड की जांच करें।
    ​नाबालिगों के लिए नियम: यदि कोई नाबालिग आता है, तो परिजनों की सहमति के बिना कमरा न दें। परिजनों की असहमति होने पर बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचित करें।
    ​किसी भी प्रकार की अनैतिक या आपराधिक गतिविधि पाए जाने पर संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
Back To Top