Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं : हेमराज सपरा*

*योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं : हेमराज सपरा*

 

ऐलनाबाद,9 जुलाई (रमेश भार्गव)6

गांव गंगा (डबवाली)। पतंजलि योग परिवार डबवाली के ग्रामीण प्रभारी योग शिक्षक ओम प्रकाश जी के नेतृत्व में गांव गंगा में आयोजित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में आज पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा (ऐलनाबाद) तथा संगठन मंत्री डॉ. राज गोपाल बेनीवाल ने विशेष रूप से पहुंचकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग साधना एवं प्रार्थना से हुआ। मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने योग, प्राणायाम एवं संगीतमय आसनों का अभ्यास करवाते हुए कहा कि “योग करोगे तो निरोग रहोगे, और निरोग रहकर ही अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी बनोगे।” उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से भस्त्रिका, कपालभाति एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास पर बल देते हुए कहा कि ये प्राणायाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, फेफड़ों को मजबूत बनाने, मानसिक तनाव दूर करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा शरीर और मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत लाभकारी हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारवान जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है। योग के नियमित अभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, तनाव तथा अनेक जीवनशैली संबंधी रोगों से बचाव संभव है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा “योग युक्त – नशा मुक्त समाज” के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर गांव के सरपंच ने मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा को पतंजलि का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जबकि मिठा जी ने संगठन मंत्री डॉ. राज गोपाल बेनीवाल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी योग साधकों ने अतिथियों का जोरदार तालियों से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी गांव में योग शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

शिविर में गांव के अनेक महिला एवं पुरुष योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में संदेश दिया—

“योग की डोज – एक घंटा रोज।”

“योग युक्त – नशा मुक्त।”

Back To Top