Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति*

*कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति*

 

ऐलनाबाद , 09 जुलाई( रमेश भार्गव )

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सिरसा की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना के पूरा होने के बाद वर्षों से कम दबाव, अनियमित जलापूर्ति और पेयजल की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सुख सागर कॉलोनी, कीर्ति नगर, गोविंद नगर, चत्तरगढ़ पटी झोपड़ा रोड, जन कल्याण कॉलोनी एरिया सहित कई अन्य स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोरों पर है। बहुत से एरिया में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, वहीं कुछेक एरिया में काम चल रहा है।

पाइपलाइन बिछाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है और निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन से जलापूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत और प्रभावी होगी। इससे पानी का दबाव बेहतर रहेगा तथा सभी कॉलोनियों में नियमित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर शीघ्र ही नई लाइन से जलापूर्ति शुरू की जाए। विभाग की नागरिकों से भी सहयोग की अपील है कि पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी असुविधा हो सकती है, लेकिन परियोजना पूरी होने के बाद इसका लाभ लंबे समय तक उपभोक्ताओं को मिलेगा.

Back To Top