Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

जिला स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता: जूनियर में नोहर और सीनियर में भादरा विजेता

हनुमानगढ़, 12 जुलाई। जिला स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 1 में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों की श्रेष्ठ टीमों ने भाग लेकर हनुमानगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना लाल कड़ेला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहशैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना तथा ज्ञान-वर्धन को बढ़ावा देती हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)  च्याणनमल भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को हनुमानगढ़ जिले की सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और ऐतिहासिक पहचान को जानने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

क्विज संयोजक  उदय सिंह बेनीवाल एवं श्री सतीश गुम्बर ने बताया कि प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न हनुमानगढ़ की संस्कृति, साहित्य, इतिहास, सिंधु घाटी सभ्यता, पुरातात्विक धरोहर, भूगोल, लोक कला एवं परंपराएं, प्रमुख व्यक्तित्व, कृषि, शिक्षा, खेल तथा समसामयिक विषयों पर आधारित थे। ब्लॉक स्तर पर विजेता रही टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुईं।

सीनियर वर्ग में भादरा की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संगरिया की वैशाली ने द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों के उत्साह, ज्ञान और प्रदर्शन की सराहना की।

Back To Top