Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

ऐलनाबाद में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

ऐलनाबाद,12जुलाई( रमेश भार्गव ) ऐलनाबाद की सनातन धर्मशाला में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सनातन धर्मशाला पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।


इस अवसर पर महंत श्री भरतमुनि उदासीन जी महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 12 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक सनातन धर्मशाला, ऐलनाबाद में किया जाएगा।
आयोजन राधा माधव महिला मंडल, ऐलनाबाद द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Back To Top