Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है जिसके बलबूते 2029 में इनेलो की सरकार बनेगी: रामपाल माजरा

इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है जिसके बलबूते 2029 में इनेलो की सरकार बनेगी: रामपाल माजरा

ऐलनाबाद , 13 जुलाई( रमेश भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करके राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की। नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है और समय समय पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए रतिया से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे रामस्वरूप रामा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी मदन मोहन चौधरी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है उनको भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। भिवानी निवासी हनुमान प्रसाद को प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य संयोजक बनाया गया है और रतिया निवासी रमेश लाली को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज के दिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार, घोटालों और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। आज के दिन इनेलो के प्रति लोगों के जो रूझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात तय हो चुकी है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है और 2029 में प्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से हटा कर इनेलो की जनसरकार बनाएंगे।

Back To Top