Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ का किया स्वागत – अभिनंदन

नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ का किया स्वागत – अभिनंदन

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत।

सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास।

श्रीगंगानगर, 15 जुलाई 2026 । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बुधवार को नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ के कार्यभार ग्रहण करने पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त मिल्ख राज चुघ के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।

Back To Top