Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ितों को 7925000/- रूपये सहायता राशि की गई स्वीकृत-

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन की पालना में  तनवीर चौधरी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत जिला पीड़ित प्रतिकर समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ किया गया।

बैठक में डॉ खुशाल यादव जिला कलेक्टर,  अरविन्द बिश्नोई जिला पुलिस अधीक्षक (अतिरिक्त प्रभार),  गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  दीपक पराशर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.01,  राजीव जाँगिड़ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमराराम भाटी उप कारापाल,  रोहित सिंह खीची अध्यक्ष बार संघ,  मनोज कुमार शर्मा लोक अभियोजक, हनुमानगढ़ बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक में श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत लम्बित 23 आवेदन विचार-विमर्श हेतु समिति के सम्मुख प्रस्तुत किये। जिला पीड़ित प्रतिकर समिति द्वारा सर्वसम्मति से 20 प्रकरणों को स्वीकार कर पीड़ितों को 7925000/- रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिसमें से 17 प्रकरण पोक्सो अधिनियम, 2012 से संबंधित थे एवं पोक्सो न्यायालयों द्वारा अनुशंसित किये गये थे।

सचिव  गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया (एडीजे) ने बताया कि राजस्थान पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) योजना 2023 का उद्देश्य एसिड एटैक, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी या बाल शोषण से पीड़ित व्यक्तियों या उसके आश्रितों को वित्तीय सहायात, चिकित्सा व्यय और पुनर्वास के लिए संबल प्रदान करना है। पीड़ित प्रतिकर योजना को देश भर में लागू करने का वैधानिक निर्देश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 357ए के तहत दिया गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पीड़ित या उसके आश्रित द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ में आवेदन किया जा सकता है। सचिव श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने बताया कि इस वर्ष में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत लगभग एक करोड़ पच्चीस लाख रूपये की सहायाता राशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा पीड़ितों हेतु स्वीकृत की जा चुकी है। गौरतलब है कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हनुमानगढ़ न्यायक्षेत्र में किया जा रहा है।

Back To Top