Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जिला कलक्टर ने किया मिनी सचिवालय और एसटीपी निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

विभागीय अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश
श्रीगंगानगर, 15 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को मिनी सचिवालय और एसटीपी निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी से अब तक हुए कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। एसटीपी कार्यों को लेकर भी जिला कलक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इससे पूर्व आज सुबह जिला कलक्टर द्वारा निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। सचिवालय से आवागमन के लिये बनाई जानी वाली सड़क के लिये नगर विकास न्यास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये।
इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा गुरूनानक बस्ती और पुरानी आबादी क्षेत्र में एसटीपी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एसटीपी कार्य पूर्ण होने के पश्चात आमजन के लिये सुविधा होगी, इसलिए उक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। मौके पर नगरपरिषद के श्री मंगत सेतिया, आरएसआरडीसी के श्री गुरप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (

Back To Top