Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भीलवाड़ा: आगुचा चौकी प्रभारी श्रवण कुमार विश्नोई को दी भावभीनी विदाई, साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन

भीलवाड़ा: आगुचा चौकी प्रभारी श्रवण कुमार विश्नोई को दी भावभीनी विदाई, साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन

भीलवाड़ा। पुलिस महकमे की हालिया तबादला सूची के बाद भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना अंतर्गत आगुचा चौकी प्रभारी श्रवण कुमार विश्नोई का ट्रांसफर उनके गृह जिले जोधपुर होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आसींद सवाई भोज में आयोजित इस विदाई समारोह के दौरान एएसआई (ASI) श्रवण कुमार विश्नोई का क्षेत्रवासियों और गणमान्य लोगों द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

साफा और माला पहनाकर किया सम्मान

समारोह के दौरान रावणा राजपूत समाज मेवाड़ मदारीया सेलोटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान और चामुंडा सेना के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रिंस रावणा राजपूत चिताम्बा ने एएसआई श्रवण कुमार विश्नोई को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाया, फूलों की मालाएं पहनाईं और गुलदस्ता भेंट कर उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की।

क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस विशेष विदाई समारोह के अवसर पर आसींद, करेड़ा, बदनोर सहित आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाज के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं:

उपस्थित सभी सहयोगियों और स्थानीय निवासियों ने श्रवण कुमार विश्नोई के भीलवाड़ा में रहे कार्यकाल की सराहना की तथा उनके गृह जिले जोधपुर में उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल नए कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित कीं

Back To Top