Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

अभय चौटाला के बयान पर संतोष बेनीवाल का पलटवार:बोलीं- विधानसभा में क्या झंडे गाड़े, 20 साल का विकास बताएं…

अभय चौटाला के बयान पर संतोष बेनीवाल का पलटवार:बोलीं- विधानसभा में क्या झंडे गाड़े, 20 साल का विकास बताएं…

 

ऐलनाबाद,15 जुलाई (रमेश भार्गव )

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला द्वारा छोटे नेताओं से तुलना वाले बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक नेता इन दिनों ऐलनाबाद हलके के दौरे कर रहा है। चौधरी अभय सिंह ने कहा था कि विधायक भरत सिंह बेनीवाल को बोलना नहीं आता तो मैं पूछना चाहूंगी कि आप 4 बार के विधायक रहे और आपने विधानसभा में बोलकर कौन सा झंडा बुलंद कर दिया। ऐलनाबाद के लिए क्या काम किया?

इस बारे में आज बुधवार को कांग्रेस भवन कार्यालय सिरसा में मीडिया को दिए बयान में संतोष बेनीवाल ने ये भी कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का क्या वजूद है, तो बताना चाहूंगी कि मैं सरपंच एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं और प्रदेशाध्यक्ष व जिला प्रधान हूं। संगठन ने चुना है और आज आपने संगठन को चुनौती दी है।

संतोष ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पीछे कोई नहीं है वाले बयान पर कहा- तो ये कहना चाहूंगी कि अगर वो परिवार की बात करते हैं। एक तरफ मैं अपने परिवार को आवाज लगाऊंगी और दूसरी तरफ अभय सिंह अपने परिवार को बुलाए, तब पता चल जाएगा। चौधरी देवीलाल सबके आदरणीय रहे और इस पीढ़ी में जो बौखलाहट है, उसमें वो संस्कार नहीं दिख रहे। इसी घमंड ने उनकी पार्टी को 85 विधायकों से 2 पर ला दिया।

पूर्व विधायक के पास कौन से कोटे से आता है बजट : संतोष

संतोष बेनीवाल ने आरोप लगाए कि पिछले 20 साल का विकास बताए और अब ढाई साल में ही पेट में दर्द हो गया। पिछले 20 सालों का हिसाब दे कि हलके को क्या दिया। 3 करोड़ से ज्यादा का बजट विधायक कोटे से आया है, वो हलके गांवों में बांट दिया।

अभय सिंह ने जो हलके में जाकर विकास कार्य गिनवाए थे वो काम कौन से कोटे से करवाए हैं। पूर्व विधायक के पास कौन से कोटे से बजट आता है। ऐलनाबाद के विधायक पर टिप्पणी कर रहे हैं तो दो विधायक उनके भी हैं, उनके विकास कार्य गिनवाए कि उन्होंने कितने काम करवाए।

 

‘अगले चुनाव में हराने का काम करूंगी’

संतोष ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने की कहने वाले अभय सिंह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखे। कांग्रेस हर बार मंच पर एक होती है और आगे आने वाला समय कांग्रेस का होगा और इनेलो का जो टाइम कभी आने वाला नहीं है।

Back To Top