Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

09 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

ऐलनाबाद, 16 जुलाई (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारनण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक को 09 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरलाल उर्फ गाला पुत्र हरभजन सिंह निवासी करीवाला रोड़ गांव तलवाड़ा खुर्द ऐलनाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव तलवाड़ा खुर्द ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। बाद में राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके कब्जे से 09 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Back To Top