Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

10 पेटी अवैध शराब के साथ रिट्ज कार सवार दो युवक गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद,16 जुलाई( रमेश भार्गव ) जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में केस दर्ज कर पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जीवन चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी ।इस दौरान सामने से आ रही एक रिट्ज कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान कार बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से 10 पेटी 120 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव रधांवा निवासी संवाई सिंह पुत्र प्रताप सिंह तथा गांव नाथूसरी चौपटा निवासी मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Back To Top