Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया

ऐलनाबाद,17जुलाई (रमेश भार्गव)
आज दिनांक 17.07.2026को सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में गाँव मीठी सुरेरां के सरपंच सत्य नारायण बशीर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए एक वाटर कूलर भेंट किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने तथा बाकी स्टाफ सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया। प्राचार्य ने बताया कि सरपंच सत्यनारायण इस महाविद्यालय के साथ दिल से जुड़े हुए हैं इससे पहले भी उन्होंने महाविद्यालय में विभिन्न कार्य अपने स्तर पर करवाए हैं। पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने ट्यूबेल लगवाया और प्रांगण में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अपनी देख रेख में करवाया इसके इलावा रक्तदान शिविर का आयोजन, पौधारोपण, बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि आदि कार्यों में योगदान दिया है।सरपंच सत्यनारायण ने कहा कि यह महाविद्यालय ऐलनाबाद क्षेत्र का एकमात्र सरकारी महाविद्यालय है शिक्षा के इस मंदिर में हमारी पीढ़ियाँ शिक्षा ग्रहण करती हैं।इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करवाना हमारा दायित्व है।और मैं इस महाविद्यालय की सेवा में सदैव तत्पर रहूँगा।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि इस समय कालेज में बीए, बीकॉम व बीएससी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ स्नातकोत्तर एमए हिंदी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के दाखिले जारी हैं। बीए बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। इस अवसर पर ऐलनाबाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नथूराम बरावड, शंकरलाल जड़िया प्रतिनिधि काशी का बास,राजेन्द्र ख्यालिया सरपंच प्रतिनिधि बेरवाला खुर्द के साथ महाविधालय के स्टाफ सदस्य प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. सावन कुमार,प्रो. राजेश,प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजवीर सिंह,प्रो.अक्षय कुमार,प्रो यशवंत, प्रो सुभाष चंद्र, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. आर्यन यादव, डा. कविता चौधरी व डा.पूजा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Back To Top