Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

ऐलनाबाद, 17 जुलाई( रमेश भार्गव) सिविल लाइन थानाh पुलिस ने पैसे डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर बदमाश भूरा सिंह उर्फ भूरिया निवासी कंगनपुर रोड, कीर्ति नगर सिरसा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।एसपी दीपक सहारण ने बताया कि आरोपी भूरा सिंह उर्फ भूरिया पेशेवर अपराधी है,और थाना शहर सिरसा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है । गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिरसा,जींद,हिसार सहित राजस्थान में नकली नोट सप्लाई करने और धोखाधड़ी के करीब 30 मामले दर्ज हैं। आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर नकली करेंसी थमा देता था और उनसे असली रकम लेकर फरार हो जाता था।पुलिस के अनुसार, बीते वर्ष सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैसे डबल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को 50 हजार रुपये की नकली करेंसी, तथा पुलिस की वर्दी और अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया थे । जांच में सामने आया था कि राजस्थान के टिब्बी क्षेत्र निवासी नरेश कुमार को 10 हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपये की नकली करेंसी देकर ठगी का शिकार बनाया गया था।दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि नकली नोटों का इंतजाम भूरा सिंह उर्फ भूरिया करता था और वही गिरोह को करेंसी उपलब्ध कराता था। इसी आधार पर पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 3 ,दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।एसपी ने बताया कि आरोपी भूरा सिंह के खिलाफ बीते वर्ष नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र में नकली नोट सप्लाई करने के मामले में जेल बंद था । रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर नकली नोटों की सप्लाई चेन, इसमें शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क के ठिकानों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति इस गिरोह से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top