Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

ऐलनाबाद , 22 जुलाई( रमेश भार्गव )
रोजगार विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाजेका में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र के औद्योगिक विस्तार अधिकारी विकास ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व के साथ-साथ निजी एवं सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
सप्ताह के दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेजाडेला खुर्द में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर एमएसएमई से राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सप्ताह के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुचान में आयोजित कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का विकास करने, रोजगारोन्मुखी शिक्षा अपनाने तथा निजी एवं सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

Back To Top