Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
फोटो श्रीगंगानगर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 जुलाई को सांसद कुलदीप इंदौरा के जयपुर स्थित निवास स्थान पहुंचे, जहां सांसद के परिवारजनों ने उनका हार्दिक स्वागत और आत्मीय अभिनंदन किया।

 —-वरिष्ठ नेता हीरालाल इंदौरा से की खास मुलाकात—-
निवास आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री  हीरालाल इंदौरा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता हीरालाल इंदौरा के लंबे सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की दिल से सराहना की।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता और पार्टी संगठन के लिए हीरालाल जी का समर्पण व कार्यशैली सदैव प्रेरणास्रोत रही है।

 — सांसद कुलदीप इंदौरा ने जताया आभार—
सांसद कुलदीप इंदौरा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता के प्रति प्रदर्शित यह आदर, स्नेह और सम्मान पूरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और कृतज्ञता का विषय है। मुलाकात के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने इस आत्मीय पल को यादगार बताया।

Back To Top