Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद कांग्रेस की बैठक, 9 अगस्त को सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन

ऐलनाबाद, 4 अगस्त (रमेश भार्गव)शहर के नोहर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को ऐलनाबाद हल्का कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह खोसा व वरिष्ठ नेता राय सिंह भाम्भू ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
-बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को एकजुटता दिखानी होगी, तभी कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
9 अगस्त को सिरसा में बड़ा सम्मेलन
बेनीवाल ने बताया कि 9 अगस्त को कांग्रेस भवन, सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने ऐलनाबाद हल्का के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम का मंच संचालन -जिला मीडिया प्रभारी हैरीसन विलियम ने बहुत ही शानदार तरीके से किया।
इस मौके पर नौरंग भाम्भू, शिव कुमार पांडिया, सुखविंदर सिंह सामा, ओम पटीर, शंकर लाल वर्मा, राधेश्याम आरेवाला, सुरेंद्र कुमार धींगड़ा, कन्हैया लाल शर्मा, सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back To Top