Flash Story
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

-चार बिना नंबर बाइक सहित 12 वाहन जब्त, एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर चला विशेष अभियान
हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट एवं आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक ऑटो चालक और एक गुड्स कैरियर ऑटो चालक को पकड़कर उनके वाहन जब्त किए। इसके अलावा 8 मोटरसाइकिल चालकों को भी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान ऐसे दुपहिया वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल आठ दुपहिया वाहनों को जब्त किया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के सड़क पर संचालित हो रही चार मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत जब्त कर सीज किया गया।
यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत में किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। अभियान के दौरान एएसआई रामदयाल, कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार एवं राजेन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Back To Top