विशेष दूध जांच अभियान में 12 नमूने अमानक पाए गए, विभाग करेगा कानूनी कार्रवाई

– 17 से 25 जुलाई तक चले विशेष अभियान में जिलेभर से लिए गए 31 दूध नमूनों की जांच रिपोर्ट आई

– अमानक पाए गए सभी नमूनों के संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

हनुमानगढ़। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा हनुमानगढ़ जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में 17 से 25 जुलाई 2026 तक जिलेभर में विशेष दूध जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न डेयरियों, दूध संग्रह केंद्रों एवं दूध परिवहन वाहनों से कुल 31 दूध के नमूने लिए गए थे, जो जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाए गए थे।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि बीकानेर की जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 12 नमूने अमानक (सब स्टैंडर्ड) पाए गए हैं। अमानक पाए गए नमूनों में मैसर्स पूनिया मिल्क मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, प्लॉट नंबर-248, सेक्टर-11, हनुमानगढ़ जंक्शन, मैसर्स निरवाणी डेयरी, सूरतगढ़ रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन, दिलीप कुमार, दूध ट्रांसपोर्टर (वाहन आरजे-31-जीबी-2284), चक 24 आरडब्ल्यूडी, रामू मीणा दूध ट्रांसपोर्टर आरजे-49-जीए-0013 24 आरडब्ल्यूडी रावतसर, देवकरण, संचालक मैसर्स जय हनुमान डेयरी, वार्ड नं. 13, स्कूल के पास, रावतसर, विजयपाल संचालक मैसर्स खाटूवाला दूध डेयरी वार्ड नं. 5, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन, राजूराम दूध ट्रांसपोर्टर (वाहन आरजे-10-जीबी-3339), पुलिस थाना के पास, नोहर, नवदीप सिंह संचालक मैसर्स सरदार डेयरी फार्म, दूध ट्रांसपोर्टर (वाहन आरजे-49-जीए-7133) पुलिस थाना के पास, नोहर, जितेंद्र संचालक मैसर्स नीलकंठ डेयरी, वार्ड नं. 54, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन, 11 आरडब्ल्यूडी दुग्ध उत्पादक समिति, औषधालय के सामने, भुरानपुरा, गौरीशंकर, संचालक मैसर्स बालाजी डेयरी, वार्ड नं. 13, भुरानपुरा तथा हरीराम, संचालक मैसर्स भुरानपुरा गोपालन दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, भुरानपुरा के नमूने शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि सभी 12 नमूने सब स्टैंडर्ड (अमानक) श्रेणी में पाए गए हैं। संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग को सूचना देने की अपील की। विशेष अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार उपस्थित रहे।

Back To Top