Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, आमजन को घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

हनुमानगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. खुशहाल यादव ने किया।

तिरंगा रैली राजीव गांधी स्टेडियम से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई लाल चौक, अंबेडकर चौक एवं राजीव चौक पहुंची। इसके बाद रैली हनुमानगढ़ टाउन स्थित भारत माता चौक से होते हुए पुनः राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान के माहौल से शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रकट करने का आह्वान किया गया।

रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीणा, एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, सीईओ श्री देशराज बिश्नोई, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, एसई श्री रिछपाल चारण, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह शेखावत, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आनंद स्वरूप, डीईओ श्री जितेंद्र बठला, श्री चानणमल भार्गव, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा रैली ने आमजन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Back To Top