Flash Story
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वार्ड 52 में दूषित पेयजल और स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों का विरोध
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
1153 यूनिट रक्तदान से गूंजा भटनेर किंग्स क्लब का स्थापना दिवस
कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा का आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक होते हुए राजीव चौक , बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चौक पर सम्पन्न हुई

बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर व मोडिफाइड वाहनों पर शिकंजा, 20 वाहन सीज

हनुमानगढ़। सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, बिना नंबर के वाहनों तथा मोडिफाइड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 20 वाहनों को सीज किया।
यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जो शराब का सेवन कर वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।
कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस के अनुसार शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
इसके अलावा यातायात पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिलों तथा मोडिफाइड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 11 मोटरसाइकिलें बिना नंबर की एवं मोडिफाइड पाई गईं। इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा कुल 12 वाहनों को धारा 207 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि मोडिफाइड वाहनों, विशेष रूप से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर और नियमों के विपरीत किए गए अन्य बदलावों से सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही ऐसे वाहन आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। बिना नंबर के वाहन अपराधों की दृष्टि से भी गंभीर विषय हैं, इसलिए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन चलाने से बचें तथा वाहन के दस्तावेज पूरे रखें। वाहन में किसी भी प्रकार का ऐसा मोडिफिकेशन नहीं करवाएं जो यातायात नियमों के विपरीत हो।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की पालना कर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। जिला पुलिस के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस मौके पर रामदयाल सहायक उप निरीक्षक, सुरेश कुमार कांस्टेबल, रणजीत सिंह कांस्टेबल का सहयोग रहा।

Back To Top