Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच

– एनएमएचपी टीम ने मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं काउंसलिंग कर मानसिक रोगों के प्रति किया जागरूक

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अंतर्गत मंगलवार को जिले के विभिन्न संस्थानों में टारगेट इंटरवेंशन के तहत एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह एवं अपना घर वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी एवं मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ओपी सोलंकी ने हनुमानगढ़ में संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह 75 व्यक्तियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से 11 मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं, बाल सुधार गृह में 19 बालकों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा एवं परामर्श प्रदान किया गया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ में संचालित अपना घर वृद्ध आश्रम में 13 वृद्धजनों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग भी की गई, ताकि वे तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपट सकें।

डॉ. ओपी सोलंकी ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह उपचार योग्य हैं। समय पर पहचान, उचित परामर्श एवं नियमित उपचार से अधिकांश मानसिक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में मानसिक तनाव, अवसाद, व्यवहार में असामान्य परिवर्तन, नशे की लत अथवा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें तो निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से अवश्य संपर्क करें। शिविर में डॉ. ओपी सोलंकी के साथ एनएमएचपी स्टाफ श्रीमती मीनाक्षी भीडासरा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से 107 लाभार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को दवा, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Back To Top