Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*

*मनीष मक्कासर बोले—गली-गली, गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर सरकार की नीतियों से जनता को करवाएं अवगत*
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में  जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि आगामी दिनों में निकाय एवं पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती केवल कार्यालयों तक सीमित रहने से नहीं, बल्कि आमजन के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने से होती है।
मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित करें। लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी आमजन को अवगत करवाएं तथा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखें।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन चुनावों में संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित में कार्य करना होगा। बूथ स्तर से लेकर वार्ड, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाए, ताकि चुनाव के दौरान कांग्रेस का मजबूत जनाधार सामने आए।
मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आमजन, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग के हितों की आवाज उठाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली का भी तथ्यात्मक तरीके से आकलन जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनसंपर्क अभियान चलाना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा ने कहा कि अनुसूचित वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों में अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क करेंगे और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से क्षेत्रवार जनसंपर्क बढ़ाने, स्थानीय समस्याओं की जानकारी जुटाने और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आगामी दिनों में कांग्रेस का प्रधान, प्रमुख एवं सभापति बनाने की दिशा में मजबूती से काम किया जाएगा। बैठक में पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, उपाध्यक्ष बालचंद ज्याणी, करणी सिंह राठौड़, प्रवक्ता मोहनलाल इंदलिया,, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, अग्र्रिम संगठन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, जयवीर बाना, पाल सिंह रामपुरिया, यश चिलाना, अमर सिंह सिहाग, गुरलाल मान, रामचन्द्र चौधरी, हरीओम शर्मा, गंगाराम खटीक, डूगरराम चौपड़ा, तरसेम चौहान, गोविन्द रैगर, राज जसाना, महेन्द्र सिंह, संतराम, बिरजलाल नायक, रणजीत कुमार, टेक लाल, जगदीप रंगारा, नवदीप, जगसीर सिंह, नरेश कुमार, अर्जुन, इमाम हुसैन, सुरज, विक्की, प्रमोद, धर्मपाल, अरूण वर्मा, मोहित, गगनवीर, बुधराम, रघुवीर, विनोद कुमार, जोतराम, काला, सुखदेव, सोनू, कश्मीर, नीतिन गर्ग, रमेश कुमार, राजेन्द्र सिंह बराड़, सुशील घावरी व जिला कांग्रेस कमेटी एवं अनुसूचित विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top