Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष

पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
– रणवीर सिंह के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन, 32 लाख का बजट लैप्स होने की जताई आशंका
हनुमानगढ़। 2 केएनजे के नए वार्ड में स्वीकृत पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए भूमि आवंटन नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रणवीर सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा पूर्व में नगर परिषद आयुक्त को पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज दिन तक भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 2 केएनजे में पशु चिकित्सालय स्वीकृत होने के बाद इसके निर्माण के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 32 लाख रुपए का बजट भी आवंटित हो चुका है। ऐसे में यदि समय रहते भूमि उपलब्ध नहीं करवाई गई तो निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा और निर्धारित समय सीमा में बजट का उपयोग नहीं होने पर राशि लैप्स होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे शहर के नए वार्ड को मिलने वाली महत्वपूर्ण सौगात भी हाथ से निकल सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में आचार संहिता लगने की संभावना है। ऐसे में आचार संहिता लागू होने से पहले भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है, ताकि पशु चिकित्सालय निर्माण की आगामी कार्रवाई शुरू की जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के पास बजट उपलब्ध होने के बावजूद केवल भूमि आवंटन नहीं होने के कारण योजना अटकना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में गांव का पशु चिकित्सालय श्री गौशाला के एक जर्जर कमरे में संचालित हो रहा है। भवन में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण पशुपालकों और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं, जिनके लिए आधुनिक एवं सुविधायुक्त पशु चिकित्सालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देश के बाद भी नगर परिषद की ओर से भूमि आवंटन नहीं किया जाना गंभीर विषय है। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर नगर परिषद आयुक्त को तत्काल उपयुक्त भूमि आवंटित करने के निर्देश देने की मांग की, ताकि 32 लाख रुपए के स्वीकृत बजट से निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके और नए वार्ड को मिलने वाली सुविधा का लाभ आमजन को मिल सके।
रणवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है, लेकिन भूमि आवंटन में देरी के कारण पूरी योजना संकट में पड़ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भूमि आवंटन नहीं किया गया और बजट लैप्स हुआ तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रणवीर सिंह, राजेंद्र सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि आचार संहिता लागू होने से पहले भूमि आवंटन की कार्रवाई पूरी कर निर्माण प्रक्रिया को गति दी जाए।

Back To Top