Flash Story
लॉयंस क्लब के रीजन 10 की विशेष लैपल पिन का अनावरण
कोहला में आवारा कुत्तों के शैल्टर हाउस का ग्रामीणों ने किया विरोध
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली

कोहला में आवारा कुत्तों के शैल्टर हाउस का ग्रामीणों ने किया विरोध

– भाजपा नेता अमित चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर व पूर्व प्रधान कालूराम गोदारा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, आबादी क्षेत्र से शैल्टर हाउस हटाने की मांग
हनुमानगढ़। कोहला के निकट नगर परिषद द्वारा आवारा कुत्तों के लिए बनाए जा रहे शैल्टर हाउस को लेकर ग्रामीणों में विरोध देखने को मिला। गुरुवार को गांव कोहला के ग्रामीणों ने भाजपा नेता अमित चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं पूर्व प्रधान कालूराम गोदारा के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित शैल्टर हाउस का स्थान बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में जिस स्थान का चयन किया गया है, उसके आसपास विद्यालय, मंदिर तथा आबादी क्षेत्र स्थित है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों को रखने से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहेगा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद द्वारा शैल्टर हाउस के लिए चयनित स्थान गांव की आबादी के नजदीक है। आसपास नियमित रूप से ग्रामीणों और विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। शैल्टर हाउस बनने के बाद यहां बड़ी संख्या में कुत्तों को रखा जाएगा, जिससे लोगों में भय का माहौल उत्पन्न होने की आशंका है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि कोहला में पहले ही हड्डारोड़ी का निर्माण किया जा चुका है, जिसके कारण गांव के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हड्डारोड़ी बनने से पहले ही गांव का आधा हिस्सा प्रभावित हो चुका है। अब यदि उसी क्षेत्र के आसपास शैल्टर हाउस भी बना दिया गया तो पूरे गांव का वातावरण प्रभावित होगा और ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने मांग की कि शैल्टर हाउस के लिए ऐसी जगह का चयन किया जाए, जहां आबादी, विद्यालय और धार्मिक स्थलों का सीधा प्रभाव न पड़े। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि शैल्टर हाउस को कोहला में पहले से बनी हड्डारोड़ी वाले क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव की आबादी और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बनी रहे।
भाजपा नेता अमित चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं पूर्व प्रधान कालूराम गोदारा ने ग्रामीणों की मांग को उचित बताते हुए प्रशासन से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शैल्टर हाउस का स्थान नहीं बदला गया तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित स्थान का पुनः निरीक्षण करवाने तथा शैल्टर हाउस को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।
Back To Top