वार्ड के विकास को लेकर मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी विशाल सारस्वत, लोगों का मिल रहा सहयोग

हनुमानगढ़। शिव कुटिया क्षेत्र के पास लंबे समय से टूटा पड़ा सीवरेज ढक्कन स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी विशाल सारस्वत ने समस्या को गंभीरता से लिया और नगर परिषद अधिकारियों से संपर्क कर टूटे हुए ढक्कन को बदलवाने की कार्रवाई करवाई।
सीवरेज ढक्कन बदले जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की और विशाल सारस्वत की पहल की सराहना की। वार्ड में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे विशाल सारस्वत अब पूरे उत्साह के साथ चुनावी मैदान में हैं। वह क्षेत्रवासियों से लगातार संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में विशाल सारस्वत ने कहा कि वह वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों से मिल रहे सहयोग और समर्थन से उनका उत्साह बढ़ा है। विशाल सारस्वत ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जीत हासिल कर वार्ड के विकास को नई दिशा और गति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वार्डवासियों से सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

