Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

अस्मिता खेलो इंडिया वुमन जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन*

अस्मिता खेलो इंडिया वुमन जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन*

*-राजीव गांधी स्टेडियम में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

हनुमानगढ़। राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को अस्मिता खेलो इंडिया वुमन जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन जिला वुशू संघ हनुमानगढ़ के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के करीब 250 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह रहे, अर्जुन अवार्डी संदीप मान एवं सुशील बिश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकबाल सिंह पप्पी कोच ने की। अतिथियों का जिला वुशू संघ के कोषाध्यक्ष हेमंत गोयल एवं सचिव शंकर नरूका ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु एवं वर्गों की महिला खिलाड़ियों ने वुशू की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए अपने कौशल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों, आयोजकों एवं खिलाड़ियों ने स्टेडियम परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विशेष रूप से बेटियों और महिला खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध करवाना आवश्यक है। अस्मिता खेलो इंडिया वुमन जैसे आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर देवेन्द्र पूनिया, उग्रसैन नैण, अनिल सिहाग, कोच अभयजीत सिंह, अमन कडवा जसविन्द सिंह,ओम सैन, सरोज सैन, विक्रम सिंह खेतपाल बिश्नोई सहित जिला वुशू संघ के पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Back To Top