Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नगरनिकाय आम चुनाव 2026 : जिले के नगरीय निकायों में गुरुवार को आए 114 नामांकन पत्र

हनुमानगढ़, 27 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत लोक सूचना जारी होने के बाद गुरुवार को नगरीय निकायों में कुल 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 95 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) श्री उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि गुरुवार को जिले की नगरपरिषद हनुमानगढ़ में 8 अभ्यर्थियों के 10 नामांकन पत्र, संगरिया में 27 अभ्यर्थियों के 32 नामांकन पत्र, नगरपालिका टिब्बी में 11 अभ्यर्थियों के 12 नामांकन पत्र, रावतसर में 14 अभ्यर्थियों के 19 नामांकन पत्र, भादरा में 15 अभ्यर्थी का 16 नामांकन पत्र, नोहर में 5 अभ्यर्थियों के 5 नामांकन पत्र, गोलूवाला में 1 अभ्यर्थी का 1 नामांकन पत्र तथा पीलीबंगा में 14 अभ्यर्थियों के 19 नामांकन पत्र सहित कुल 114 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले की 8 नगरीय निकायों में कुल 290 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतर्गत गुरुवार को 114 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें कुल 95 अभ्यर्थी शामिल हैं।

नगरीय निकाय आम चुनाव—2026 कार्यक्रम

सभी नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए लोक सूचना गुरुवार को जारी की गई है। नामांकन पत्र 31 अगस्त (सोमवार) तक सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर (मंगलवार) को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर (गुरुवार) अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर (शुक्रवार) को किया जाएगा।

जिले में प्रथम चरण अंतर्ग नगर पालिका नोहर के 40 वार्ड, नगर पालिका भादरा के 40, नगर पालिका संगरिया के 35, नगर पालिका टिब्बी के 20, नगर पालिका रावतसर के 35 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 (बुधवार) तथा द्वितीय चरण अंतर्गत नगर परिषद हनुमानगढ़ के 60 वार्ड, नगर पालिका गोलूवाला के 25, नगर पालिका पीलीबंगा के 35 वार्ड सदस्यों

Back To Top