Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

– युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानवता की सेवा का दिया संदेश

हनुमानगढ़। तेरापंथ युवक परिषद, हनुमानगढ़ टाउन की ओर से गुरुवार को तेरापंथ भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘मानव है मानवता में प्राण भरें, आओ सब मिल रक्तदान करें’ के संदेश के साथ आयोजित शिविर में युवाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
शिविर का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अनुराग बांठिया के नेतृत्व में किया गया। परिषद के मंत्री जीयेश बांठिया, उपाध्यक्ष कमल बांठिया व सौरभ बैद, एमबीडीडी प्रभारी अंकुर बांठिया तथा सह प्रभारी पारस राखेचा ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।
परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटना, ऑपरेशन तथा विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
शिविर में कोषाध्यक्ष ऋषभ पटावरी, परिषद सदस्य पारस बोथरा, मनोज बैद, गौरव बैद, अरिहंत बांठिया, भाविक बांठिया, पीयूष बांठिया, तुलसी बांठिया, हिमांशु डागा, अभिषेक बांठिया, कोशल राखेचा, भाव्य राखेचा व भरत राखेचा सहित परिषद के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं के पंजीयन, व्यवस्थाओं और सेवा कार्य में सहयोग किया। उक्त शिविर में सभा अध्यक्ष राजेन्द्र बैद व महिला मंडल अध्यक्ष संतोष बांठिया के नेतृत्व में पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को मानव सेवा के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। शिविर के माध्यम से युवाओं ने सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए मानवता की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Back To Top