Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रही रिचवुड विला कॉलोनी

आरती-भजन से गूंज रहा कॉलोनी परिसर, गणपति के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
हनुमानगढ़। टाउन की रिचवुड विला कॉलोनी में गणेश महोत्सव के चलते चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। भगवान गणेश की आराधना के साथ प्रतिदिन होने वाली आरती और भजन-कीर्तन में कॉलोनीवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। गणपति के जयकारों से कॉलोनी परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
महोत्सव के अवसर पर यजमान सुनील धूड़िया-शिवानी धूड़िया, आनंद अरोड़ा-सीमा अरोड़ा तथा रवि शर्मा-अंजना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर  विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए भगवान गणेश जी  एवं भगवान शिव की आरती की गई तथा गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने गणपति जी के जयकारों और भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया सहित विभिन्न जयकारों के साथ भगवान गणेश से कॉलोनीवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मिट्टी की प्रतिमा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनुराधा शर्मा ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा मिट्टी से तैयार की गई है और इसमें ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। महोत्सव के अंतिम दिन प्रतिमा का पर्यावरण अनुकूल तरीके से कॉलोनी के पार्क में गड्ढा खोदकर विसर्जन किया जाएगा। इसके अगले दिन उसी स्थान पर पौधारोपण किया जाएगा। इस पहल के जरिए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। महोत्सव के आयोजक सुरेंद्र शर्मा व अनुराधा शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को विधिवत गणेश जी की मूर्ति स्थापना की गई थी। इसके बाद प्रतिदिन शाम 6:15 बजे आरती तथा रात 9:15 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कॉलोनी की भजन मंडली के साथ महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक भजनों में शामिल हो रहे हैं। महोत्सव के दौरान कॉलोनी के बच्चों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी कॉलोनीवासी मिलकर गणपति उत्सव को श्रद्धा और उमंग के साथ मना रहे हैं।

—

Back To Top