हनुमानगढ़, 22 सितम्बर। पंचायती राज संस्था आम चुनाव-2026 अंतर्गत जिले की सभी 325 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण 24 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन एवं हनुमानगढ़ टाउन के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 को, यह प्रक्रिया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसरण में आयोजित होगी।हनुमानगढ़ उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया कार्यालय उपखंड अधिकारी, हनुमानगढ़ के कमरा संख्या 115 में होगी। पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन के सरपंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया प्रातः 11 बजे तथा हनुमानगढ़ टाउन के सरपंच पदों के लिए प्रातः 11:30 बजे शुरू होगी।
इसके पश्चात वार्ड पंच पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। आरक्षण एवं आवंटन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं विभागीय निर्देशों की पालना में संपन्न होगी।

