सभापति मंजू रणवा ने किया उद्घाटन, हेयर, स्किन व मेकअप सेवाओं की मिलेगी विशेष सुविधा
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित चंडीगढ़ हॉस्पिटल रोड, बस स्टैंड के सामने बुधवार को एनआर सैलून एकेडमी एवं हेयर-स्किन केयर सेंटर की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। ब्यूटी एवं स्किन केयर क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए पहचान बना चुके संस्थान की नई शाखा का उद्घाटन हनुमानगढ़ नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मंजू रणवा द्वारा किया गया। इस दौरान संचालक एवं ब्यूटी एक्सपर्ट नीमा वर्मा तथा दिव्या वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
संस्थान की संचालक नीमा वर्मा ने बताया कि एनआर सैलून एकेडमी की पहली शाखा संगरिया में संचालित हो रही है। उन्हें इस क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसी अनुभव और ग्राहकों के विश्वास के चलते अब हनुमानगढ़ जंक्शन में दूसरी शाखा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सेंटर में हेयर, स्किन, मेकअप सहित विभिन्न प्रकार की ब्यूटी एवं स्किन ट्रीटमेंट सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
नई शाखा में आधुनिक तकनीकों और ब्यूटी केयर से जुड़ी सुविधाओं के साथ ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सेवाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हेयर केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, स्किन केयर तथा विभिन्न प्रकार के स्किन ट्रीटमेंट संस्थान की प्रमुख सेवाओं में शामिल हैं। नीमा वर्मा एवं दिव्या वर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाना है।
उद्घाटन अवसर पर सभापति मंजू रणवा ने संस्थान के संचालकों को नई शाखा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह के आधुनिक सेवा केंद्र शुरू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी, परिचित एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। संचालकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

