Flash Story
शराब ठेकेदारों की विभागीय मनमानी के खिलाफ तालाबंदी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पुलिस शहीद दिवस पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सब्जी मंडी क्षेत्र में गंदगी के ढेर देख सभापति मंजू रणवां ने जताई नाराजगी शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, सभापति व उपसभापति ने किया मौके का निरीक्षण
पुलकित कॉलेज में महिला सुरक्षा व जागरूकता पर सेमिनार आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
गांव को कैसे पंच-परमेश्वर चाहिए?
हनुमानगढ़ में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव
लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन का डांडिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
हजूर जसदीपसिंह जी बोले- नाम की शक्ति से हुई खंड-ब्रह्मांड की रचना
धर्मशालाओं में अवैध मैरिज पैलेस संचालन पर रोक लगाने की मांग, टेंट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पुलकित कॉलेज में महिला सुरक्षा व जागरूकता पर सेमिनार आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

​हनुमानगढ़ जंक्शन। स्थानीय पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ राजबाला, सीता, माया, कृष्णा, सुनीता, मीरा व नीलम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के व्यावहारिक तरीके और तकनीकें सिखाईं। इसके साथ ही, छात्राओं को घरेलू हिंसा विरोधी कानूनों और महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
​तकनीकी रूप से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेमिनार के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं के मोबाइल में ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ (RajCop Citizen App) डाउनलोड करवाया गया। साथ ही आपातकालीन स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
​1090 (महिला हेल्पलाइन)
​1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
​1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)
​की जानकारी दी गई। कालिका पेट्रोलिंग टीम ने छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर सीधे मदद उपलब्ध कराने के लिए अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए।
​कॉलेज की प्राचार्या डॉ. चंद्रा गुरनानी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक व सशक्त बनाना है, जिससे वे बिना किसी डर और भय के समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। अंत में कॉलेज प्रशासन द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Back To Top