एसपी करण सिंह बराड़ और महिला थानाधिकारी कलावंती ने की समिति के सेवा कार्यों की सराहना
हनुमानगढ़। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक SCST सैल करण सिंह बराड़ तथा महिला थानाधिकारी चंद्रकला ने शिरकत की। इस दौरान अतिथियों और समिति सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस शहीद दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादू सिंह भाटी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति की टीम लंबे समय से शहर में निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। पौधारोपण जैसे प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादू सिंह भाटी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रही है। पौधारोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समिति सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में लोक लोकराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह सैनी, अनिल कुमार एडवोकेट, धीरज सिंह, अजय झौरड़, विपिन कुमार शर्मा, गौरा सिंह, मनीष बिश्नोई और अरविन्द सिहाग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया।














