Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नकली खाद-बीज के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा

हनुमानगढ़। जिलेभर के किसानों में नकली खाद और बीज के बढ़ते कारोबार को लेकर भारी आक्रोश है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले और राज्यभर में सक्रिय फर्जी कंपनियों व फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे स्वयं ऐसे कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में खुलेआम नकली खाद और बीज का व्यापार फल-फूल रहा है, जिससे किसान लगातार ठगे जा रहे हैं। हाल ही में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान कई फर्जी फैक्ट्रियां पकड़ी गई थीं, जिससे इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा हुआ। रावतसर तहसील में भी नकली डीएपी की बड़ी खेप पकड़ी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई, जिससे किसानों में गहरा असंतोष है। किसानों ने आरोप लगाया कि इफको जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ी आपूर्ति में भी पारदर्शिता नहीं है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा

Back To Top