Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सरस्वती कन्या विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिश

हनुमानगढ़।जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम का गौरव प्राप्त किया। कला, विज्ञान, माध्यमिक एवं पांचवीं बोर्ड परीक्षा में सभी छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अमरनाथ सिंगला, उपसचिव अनिल बंसल,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल डिम्पल, द्वारा सोमवार को परीक्षा में सर्वाेत्तम अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर टॉपर छात्राओं को माला पहनाकर, साफा पहनाकर व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।कला वर्ग में हरप्रीत कौर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में कुमकुम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि माध्यमिक परीक्षा में मोनिका ने 93.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं की सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को रेखांकित किया।पांचवीं बोर्ड परीक्षा में भी सभी छात्राओं ने ए ग्रेड प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की कुल 30 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है, जो बालिका शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने परीक्षा में सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर छात्राएं किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी आगामी परीक्षाओं के लिए लगनपूर्वक तैयारी करने की प्रेरणा दी।विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अमरनाथ सिंगला ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई और विद्यालय स्टाफ के सहयोग व समर्पण की सराहना की। समारोह के दौरान अभिभावकों व गणमान्यजनों ने भी भाग लिया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Back To Top