Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

“साथिन बनाएंगी बाल हितैषी एवं महिला हितैषी पंचायत”

चूरू, 22 जुलाई। साथिन कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल पंचायत के ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षक के रूप में विकसित करने के लिए मंगलवार को जिले के राजगढ़ पंचायत समिति सभागार में महिला अधिकारिता विभाग व पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विकास अधिकारी भागीरथ कटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वराज अभियान अंतर्गत 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त जेंडर स्पेशलिस्ट ज्ञान प्रकाश गोदारा ने प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी जयवीर सिंह, सुपरवाइजर संगीता, बीओ कुंदन सिंह, ईश्वर सिंह व समस्त ग्राम पंचायत की साथिन संभागी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि राज्य की 6250 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत इस नवाचार को राजस्थान में शुरू किया गया है, जिसमें साथिन कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षक के रूप में महिला एवं बाल हितैषी पंचायत विकसित करने के लिए कवायद की जा रही है।

Back To Top