Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

मंसूर एकेडमी का गठन, इदरीश राज अध्यक्ष एवं अब्दुल मन्नान सचिव चुने गए

चूरू, 13 सितंबर। चूरू के नामचीन शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में क्षेत्र में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए शनिवार को मंसूर  एकेडमी चूरू का गठन किया गया।
नगरश्री के सचिव श्यामसुंदर शर्मा की अध्यक्षता में राणाजी के नोहरे में आयोजित बैठक संस्था के गठन, संविधान और प्रस्तावित गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ शायर इदरीश राज खत्री को अध्यक्ष, अब्दुल मन्नान मजहर को सचिव, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी इस्मायल खान को कोषाध्यक्ष एवं साहित्यकार कुमार अजय को उपाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मख़्दूम अहमद मख़्दूम, इमरान अहमद, दीपक कामिल, मुबारक अली भाटी, रमेश कुमार सोनी, अनवर अली, महमूद अली राणा, फजले हक आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मंसूर चूरूवी क्षेत्र के नामचीन शायर थे जिनकी रचनाएं देशभर में पढ़ी और सुनी जाती रही हैं। उन्होंने देशभर में विभिन्न मुशायरों में शिरकत की और अपनी शायरी से जोरदार मुकाम हासिल किया।

Back To Top