Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सेवा पखवाड़ा बनेगा सेवा कार्यों की मिशाल

रतनगढ़।भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मंडल द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने बताया कि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलसुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, अस्पताल परिसर एवं भाईजी हनुमान प्रसाद जी पोद्दार की मूर्ति पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के माध्यम से सेवा का संकल्प लिया । यह पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र में किए जाएंगे। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
सुस्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री युगदृष्टा एवं अद्भुत व्यक्तित्व के धनी है उनकी सोच का कोई पार नहीं है , बीते 11 सालों में विभिन्न नवाचारों के साथ उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता की भावना से जोड़ा है। वे सदैव एक प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्र को अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं जो की अनुकरणीय है। स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, सन्तोष तालनिया, अर्जुन सिंह फ्रांसा,बजरंग गुर्जर,शिवभगवान कम्मा,दीनदयाल पारीक,ओम महर्षि,निरंजन रुन्थला,किशन सैनी,राधेश्याम रांकावत,अरुण पंचलगिया,भीमराज प्रजापत,हेमन्त पंवार,हनुमान मेघवाल,हनीफ खत्री ,रमेश जेदिया,महेश सेवदा,प्रवीण शर्मा,किशनलाल घोड़ेला,रामगोपाल चौधरी,गोपाल महर्षि,रामकिशन गौरिसरिया,सुनील शर्मा,सलीम खान,राकेश गौड़ ,सुरेन्द्र सिंह,निरंजन सैन,महेंद्र उपाध्याय,बजरंग लाल लुहानिवाल,पृथ्वी सिंह,झूमर भार्गव,महेश इन्दौरिया,भंवरलाल टेलर,बलवीर स्वामी,कालीचरण भार्गव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Back To Top