Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

निशु शेखावत ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.17% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

-रीचेकिंग में 17 अंकों की बढ़ोतरी से बदली तस्वीर, गणमान्य नागरिकों ने किया सम्मानित
हनुमानगढ़।के.जी. पब्लिक सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा निशु कंवर शेखावत ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सफलता उन्होंने रीचेकिंग के बाद हासिल की, जब सामाजिक विज्ञान विषय में उनके 17 अंक बढ़ गए। पहले उनका स्कोर 94.33 प्रतिशत था, जिससे स्कूल प्रबंधन और परिवार थोड़े निराश थे। लेकिन रीचेकिंग के परिणाम ने इस निराशा को खुशी में बदल दिया और निशु ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर दिया।
जब 10वीं का परिणाम घोषित हुआ तो निशु को उम्मीद से कम अंक मिले थे। सामाजिक विज्ञान विषय में संदेह होने पर रीचेकिंग करवाई गई। नतीजों में 17 अंकों की अप्रत्याशित वृद्धि ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी और उनका प्रतिशत बढ़कर 97.17 हो गया। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और स्कूल के अनुशासन का परिणाम है।


निशु की इस ऐतिहासिक सफलता पर शहर के कई गणमान्य लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। पार्षद लीलाधर पारीक ने कहा कि निशु की मेहनत बच्चों के लिए प्रेरणा है। लायंस क्लब के जॉन अध्यक्ष भारतेंदु सैनी ने कहा कि रीचेकिंग ने पहली निराशा को मिटा दिया। पार्षद प्रदीप ऐरी और मनोज सैनी ने उनकी दिनचर्या और स्कूल की अनुशासनप्रियता की सराहना की। पार्षद शेर सिंह ढिल्लों ने उन्हें नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया, वहीं पार्षद भूपेंद्र नेहरा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से सावधान रहने की सलाह दी।
राजपूत समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रेम सिंह शेखावत ने निशु की उपलब्धि को समाज का गौरव बताया। केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र लदोईया ने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की तारीफ की। समाजसेवी पवन मौर्य, अमरनाथ सेवा समिति के रजत बंसल, संरक्षक देशराज मांण्डण और व्याख्याता पारस सुथार ने भी अपने विचार साझा किए।
निशु के पिता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने स्कूल प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि बेटी की उपलब्धि परिवार के लिए गर्व का विषय है। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डिंपल सुथार ने इसे विद्यालय और हनुमानगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। संस्था प्रधान अशोक सुथार ने सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि निशु ने विद्यालय और समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

Back To Top