Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गोवंश हत्या की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग — थाना प्रभारी को निलंबित करने की उठी आवाज

हनुमानगढ़। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जंक्शन थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा हाल ही में शहर में लगातार हो रही गोवंश हत्या की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जाट भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें घटनाओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
विहिप व बजरंग दल के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि हनुमानगढ़ में दिन-प्रतिदिन गोवंश की हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोको जंक्शन क्षेत्र में कुछ समय पूर्व नंदी का सिर कटा हुआ मिला था। उस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद मक्कासर में भी गोवंश को मारने की घटना सामने आई और नामजद मुकदमा दर्ज हुआ, किंतु कार्रवाई नगण्य रही। हाल ही में सुरेशिया वार्ड 58 में नंदी को डंडों से पीट-पीट कर बेरहमी से मार डालने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
डॉ. बतरा ने कहा कि इन घटनाओं से हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। रविवार को जिला संयोजक कुलदीप नरूका के नेतृत्व में हिन्दू समाज के युवाओं ने जंक्शन पुलिस थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान थाना प्रभारी ने तैश में आकर कुलदीप नरूका सहित अन्य युवाओं के साथ बदतमीजी की और उन्हें थाना परिसर में उठा ले गए। वहां उन्हें गालियां दी गईं और थाना प्रभारी ने कथित रूप से कहा कि “ना तुम मेरा कुछ बिगाड़ सकते हो और न ही सरकार।”
आशीष पारीक ने कहा कि थाना प्रभारी के इस व्यवहार से हिन्दू समाज में रोष और बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि सुरेशिया में हुई गोवंश हत्या के प्रत्यक्षदर्शी एवं विरोध दर्ज कराने वाले परिवार को सुरक्षा दी जाए, थाना प्रभारी व संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और गोवंश हत्या के सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. निशांत बत्रा, मोहन चंगोई, कृष्ण गेदर, इन्द्रजीत नांदीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back To Top