Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना अधिकारियों की जिम्मेदारी- सांसद बेनीवाल

डीडवाना-कुचामन (जगदीश यायावर, ब्यूरो चीफ)। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन नगर परिषद कुचामन सिटी के सभागार में किया गया। सांसद बेनीवाल ने बैठक में जिले में विभिन्न विभागों दारा संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद ने मौजूदा सभी प्रोजेवट्स को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना विभागों की जिम्मेदारी है।बैठक में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावडिया, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर सहित सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Back To Top