Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा करियर काउंसिल सेमिनार आयोजित

हनुमानगढ़। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन आईसीएआई की ओर से गुरुवार को टाउन स्थित व्यापार मंडल शिक्षा समिति में करियर काउंसिल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीए कोर्स, कॉमर्स स्ट्रीम में उपलब्ध करियर संभावनाओं तथा बदलते वैश्विक बिजनेस वातावरण में अकाउंटिंग प्रोफेशन की जरूरतों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के कॉमर्स शिक्षकों ने भाग लिया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता सीए गौरव बाघला एवं सीए निशांत चुघ ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स की संरचना, उसकी तैयारी, परीक्षा प्रणाली, आर्टिकलशिप तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि सीए कोर्स न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यधिक प्रतिष्ठित है। उन्होंने कहा कि बदलते व्यापारिक वातावरण में वित्तीय अनुशासन, टैक्सेशन, ऑडिटिंग एवं अकाउंटिंग सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे योग्य सीए के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।


वक्ताओं ने छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और परीक्षा-रणनीति पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कॉमर्स स्ट्रीम में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, निवेश विश्लेषण, स्टॉक मार्केट, टैक्स कंसल्टेंसी और ऑडिटिंग जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हैं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें आगे की योजना स्पष्ट करने में सहयोग किया।
कार्यक्रम में आईसीएआई उपाध्यक्ष हर्ष जिंदल, सचिव कमल जैन, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सिकसा अध्यक्ष रमन गर्ग और कार्यकारी सदस्य यश संदीप मित्तल मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनदंन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सेमिनार युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अंत में पदाधिकारियों ने शिक्षा समिति अध्यक्ष अजय सराफ, कोषाध्यक्ष सुरेंदर गोयल, सहसचिव विकास हिसारिया, निदेशक प्यारेलाल , प्रिंसिपल किरण राठौड़ व मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ होगा और वे अपने करियर के प्रति अधिक सजग हो सकेंगे।

Back To Top