Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है,निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद कर असहाय लोगों के जीवन में खुशियां लाएं :- एसपी दीपक सहारण ।

ऐलनाबाद, 22 दिसंबर (रमेश भार्गव) कड़ाके की.सर्दी के बीच सिरसा पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल व अन्य राहत सामग्री वितरित कर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस न केवल कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने मेंअहम भूमिका निभाती है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सर्दी के मौसम में बेसहारा,गरीब व बिना छत के घूम रहे बच्चों अहसाय बच्चों के लिए फरिश्ते बनकर उनकी हर प्रकार से सहायता भी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सर्दियों में बढ़ती ठंड को देखते हुए सिरसा पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए लगातार जरूरतमंद लोगों तक राहत भी पहुंचाई जा रही है,ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के मौसम में अपने आप को असहाय महसूस न करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अब तक 1077 जरुरतमदों व अहसाय लोगों की मदद करने में सिरसा पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए गए है।

इसी कड़ी के तहत बीती रात्रि सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह के नेतृत्व में शहर सिरसा एवं ऐलनाबाद स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल व कपड़े वितरित किए । पुलिस टीमों ने झुग्गी झोपड़िया में पहुंचकर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल व अन्य वस्त्र दिए ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरसा पुलिस की इस पहल से गरीब असहाय व जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा । जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली ।

Back To Top